Bokaro NIA News: बोकारो जिले के गोमिया व चतरोचट्टी में आठ जगहों पर एनआइए की छापेमारी, किसी की गिरफ्तारी नहीं, मोबाइल सहित दस्तावेज जब्त

Bokaro NIA News: बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड स्थित उग्रवाद प्रभावित चतरोचट्टी क्षेत्र के चुट्टे, लोधी व गोमिया थाना क्षेत्र के धमधरवा व तुइयो में शनिवार को एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) की आठ टीम ने करीब पांच घंटे तक छापेमारी अभियान चलाया।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड स्थित उग्रवाद प्रभावित चतरोचट्टी क्षेत्र के चुट्टे, लोधी व गोमिया थाना क्षेत्र के धमधरवा व तुइयो में शनिवार को एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) की आठ टीम ने करीब पांच घंटे तक छापेमारी अभियान चलाया। बोकारो पुलिस के वरीय अधिकारी सहित जवान सुरक्षा को लेकर लगातार साथ में डटे रहें। छापेमारी के दौरान एनआईए टीम द्वारा मोबाइल सहित कई दजस्तावेज बरामद करने की सूचना है। छापेमारी बोकारो जिले के गोमिया, विष्णुगढ़ सहित कई इलाकों में की गयी।

13 फरवरी 2024 को पुलिस नक्सली में हुई थी मुठभेड़
जिला के अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के जंगल में बीते 13 फरवरी 2024 को पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुई थी। चुट्टे पंचायत के चैयाटांड़ और दनरा के बीच गिंदौनिया जंगल में सुरक्षा बलों व माओवादियों के बीच जमकर गोलीबारी हुई थी। भारी बारिश के बावजूद करीब दो घंटे तक दोनों ओर से फायरिंग चली थी। सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की ओर भाग निकले थे।

वर्ष 2024 में लुगू पहाड़ में पुलिस व नक्सली के बीच हुई थी मुठभेड़ 

तुईयो सहित अन्य गांव में दो शिक्षकों व अन्य के यहां छापेमारी की गयी। संबंधित सभी घरों के सदस्यों का मोबाइल जब्त कर लिया गया। उसके बाद छापेमारी शुरू की गयी। बताया जाता है कि कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन मोबाइल जब्ती के अलावा कई दस्तावेजों को भी एनआइए ने अलग-अलग जगहों से जब्त किया है। वर्ष 2024 में लुगू पहाड़ में पुलिस व नक्सली के बीच मुठभेड़ हुई थी. इसके बाद नक्सलियों का एक लैपटॉप पुलिस ने जब्त किया था। इसे खंगालने के बाद लैपटॉप में दर्ज जानकारियों के आधार पर एनआईए ने छापेमारी की। हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के एक गांव में भी छापेमारी हुई।

रघुनाथ मांझी का दस्ता कर रहा था मूवमेंट

गिंदौनिया जंगल में माओवादी जोनल कमांडर बिरसेन उर्फ चंचल दा उर्फ रघुनाथ मांझी का दस्ता मूवमेंट कर रहा था। इस दस्ते में 12 से 14 कैडर थे। मामले को एनआईए ने अपने हाथ में ले लिया था। इसके बाद जोनल कमांडर बिरसेन के साथ चार हार्ड कोर नक्सलियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। इसमें बिरसेन उर्फ चंचल के अलावा एरिया कमांडर कुंवर मांझी, रामखेलावन गंझू, फूलचंद मांझी व अनुज महतो सहित अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया था।

एनआइए की आठ टीम ने छापेमारी अभियान चलाया
बोकारो एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने बताया कि एनआइए की आठ टीम ने गोमिया व चतरोचट्टी क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बोकारो पुलिस सुरक्षा को लेकर साथ थी। वर्ष 2024 में पुलिस व नक्सली के मुठभेड के बाद नक्सली के कई दस्तावेज हाथ लगे थे। उस मामले को एनआइए अपने स्तर से हैंडल कर रही है। उसी को लेकर छापेमारी सुबह से दोपहर तक चली।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *