Ramgarh के कुजू में पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या (22349) की चपेट में आने से एक भैंस की मौत। ट्रेन के पहिए के नीचे भैंस के फंस जाने से ट्रेन करीब डेढ़ घंटे लेट से पहुंची बरकाकाना स्टेशन।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Ramgarh: घटना पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल स्थित बरकाकाना-कोडरमा रेल लाइन के रामगढ़ के कुजू ओवरब्रिज के समीप उस समय हुई, जब ट्रेन संख्या (22349) पटना- रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। टकराने के क्रम में भैंस ट्रेन के पहिए के नीचे फंस गई, जिसके चलते लगभग डेढ़ घंटे तक वंदे भारत ट्रेन रूकी रही। बाद में कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रेन के पहिए में फंसी मृत भैंस को बाहर निकाला।

ट्रेन का अगला हिस्सा हो गया क्षतिग्रस्त
टक्कर में ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। घटना के बाद ट्रेन करीब डेढ़ घंटे लेट से दोपहर 1.08 बजे बरकाकाना स्टेशन पहुंची। जरूरी जांच के बाद ट्रेन दोपहर 1.22 बजे बरकाकाना से रवाना हुई। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक बारिश से बचने के लिए भैंस पुल के पास थी। इसी दौरान वंदे भारत ट्रेन करीब 11. 20 बजे पटना से रांची जाने के क्रम में पुल के पोल संख्या 123/3 के पास भैंस को अपनी चपेट में ले लिया। भैंस से टकराने के कारण ट्रेन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, भैंस ट्रेन के पहिए के नीचे फंस गयी। जिससे ट्रेन रूक गयी और करीब डेढ़ घंटे देर से रांची पहुंची। बताते चलें कि पिछले 12 जून 2023 को भी इस पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ट्रायल के दौरान चार जगह रन ऑवर की घटना सामने आयी थी। कोडरमा से पहले चार जगहों पर रेलवे ट्रैक पर मवेशी आ गए थे। जिसके कारण कुछ मवेशियों की मौत हो गयी थी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *