चहलूम के शुभ अवसर पर रविवार को पेटरवार प्रखंड के खेतको पंचायत स्थित कर्बला मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा व रैयत विस्थापित मोर्चा के सौजन्य से लाठी प्रतियोगिता सह सद्भावना मेले का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मोर्चा के जारंगडीह शाखा अध्यक्ष मो इस्लाम अंसारी, संचालन आसीफ अंसारी व इमरान अंसारी ने किया। अतिथि के रूप में जारंगडीह परियोजना पदाधिकारी, खेतको पंचायत के मुखिया अनवरी खातुन व पुर्व प्रधान मो साबिर अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

एकता वह अखंडता का दिया परिचय :

प्रतियोगिता की शुरुआत खिलाड़ियों द्वारा सलामी पेश कर किया। कार्यक्रम के दौरान एक से बढ़कर एक झांकियां जिसमें तिरंगा फहराना, 1932 के खतियान, हिन्दू, मुस्लिम, सिख और ईसाई की एकता की झलक आकर्षक रहा। खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश की एकता व अखंडता का परिचय दिया।

आयोजन में इनका रहा सहयोग :

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक समिति के सदस्य गुलाम मुस्तफा, इमरान, आसीफ, जब्बार, शाने रजा, पूर्व मुखिया मुस्ताक अंसारी, रुस्तम, रेसालत, मेहताब, मुख्तार अंसारी, परवेज, सलीम, फेनी राम सोरेन, कपिल नायक, दुलारचन्द सिह, गुलाम खाजा सदर, सनाउल्लाह, फकीर मोहम्मद आदि लोगों ने अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में खेतको उपर टोला, शदाब मुहल्ला, दरगाह मुहल्ला, पारटाड़ चार टीमो ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विजेता, उपविजेता को ट्राफी और अन्य को संतावना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक ताजिया के साथ खेतको पंचायत का भ्रमण करता हुआ जुलूस से की गई। कार्यक्रम में पेटरवार थाना एएसआई गुलशन कुमार, सीसीएल कथारा प्रभारी डीके उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *