सार

चास रोटरी क्लब ने सब्जी बेचने वाले जरूरतमंदों के बीच वितरण किया छाता।

•सामाजिक दायित्व के प्रति सदैव सजग रहा है चास रोटरी।

 

न्यूज इंप्रेशन संवाददाता 

 

Bokaro: चास रोटरी क्लब की ओर से शुक्रवार को चास के मेन रोड पर बैठने वाले जरूरतमंद सब्जी बेचने वालों के बीच 80 छाता का वितरण किया गया। इस मौके पर चास रोटरी क्लब की अध्यक्ष पूजा बैद ने कहा कि सब्जी विक्रेताओं को छाता मिलने से धूप व बारिश से उनका बचाव होगा। उन्हें राहत मिलेगी। कार्यक्रम की संयोजिका शैल रस्तोगी, कल्याणी गुप्ता व श्वेता रस्तोगी ने संयुक्त रूप से कहा कि रोटरी जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांट कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास कर रही है। 

छाता देना, गर्मी में पानी पिलाने जैसा 

पूर्व अध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि बरसात के मौसम में सब्जी विक्रेताओं को छाता देना ठीक वैसे ही है, जैसा गर्मी में पानी पिलाना। चास रोटरी की सचिव डिंपल कौर ने कहा चास रोटरी क्लब ने सामाजिक दायित्व के प्रति सदैव सजग रही है और समाज के कमजोर वर्ग को लाभान्वित करती रही है। इस बरसात के मौसम में यह दूसरी बार है जब चास रोटरी क्लब ने जरूरतमंदों के बीच छाता का निशुल्क वितरण किया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद चोपड़ा, मंजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, कुमार अमरदीप, हरबंस सिंह, डॉ पुष्पा ,माधुरी सिंह, पूनम अग्रवाल, अर्चना सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *