Bokaro के चीरा चास रोटरी भवन में रोटरी क्लब द्वारा मधुमेह पर संगोष्ठी आयोजित किया गया। अध्यक्ष पूजा बैद ने कहा कि मधुमेह वर्तमान में सबसे ज्यादा फैलने वाली बीमारी बन गई है, इससे बचाव बेहद जरूरी।

न्यूज़ इंप्रेशन संवाददाता

Bokaro: चास रोटरी क्लब की ओर से शनिवार को चिरा चास स्थित रोटरी भवन में मधुमेह की रोकथाम एवं प्रबंधन विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्ष पूजा बैद ने कहा कि मधुमेह वर्तमान में सबसे ज्यादा फैलने वाली बीमारी बन गई है, इससे बचाव बेहद जरूरी है। 

परहेज से मधुमेह बीमारी को कर सकते नियंत्रित 

संगोष्ठी के मुख्य अतिथि सह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉक्टर सुधीर कुमार ने कहा कि मधुमेह बीमारी में रक्त को ग्लूकोज का स्तर सामान्य से अधिक बढ़ जाता है और खून की कोशिकाएं इस शर्करा का उपयोग नहीं कर पाती है। उन्होंने कहा कि यदि यह ग्लूकोज का बड़ा हुआ लेवल खून में लगातार बना रहता है तो शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देता है। डॉ सुधीर ने बताया कि परहेज से हम मधुमेह बीमारी को नियंत्रित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज का सेवन, योग, प्राणायाम, पैदल चलना, नमक और चीनी के कम सेवन से हम इसको नियंत्रित कर सकते हैं। चेतावनी देते हुए उन्होंने बताया कि लंबे समय तक मधुमेह के बने रहने से आंखों, गुर्दे और तांत्रिकाएं, हृदय रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है। 

कम उम्र में मधुमेह होना चिंता का विषय

डॉ श्रवण ने उपस्थित लोगों को स्वस्थ रहने को प्रोत्साहित करते हुए कहा की कम उम्र में भी मधुमेह के मरीज मिलना बेहद चिंता का विषय है। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई से तनाव नहीं लेने की बात कही। चास रोटरी की सचिव डिंपल कौर ने बताया की युवा वर्ग को दिनचर्या में बदलाव, खानपान में सतर्कता बरतने और उनमें जागरूकता पैदा करने के लिए इस गोष्ठी का आयोजन किया गया है। रोटरी क्लब चास निरंतर स्वास्थ्य रक्षा संबंधित कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरुक कर रही है। 

गोष्ठी में ये थे उपस्थित 

इस अवसर पर संजय बैद, मनोज चौधरी, कमल तनेजा, मंजीत सिंह, विपिन अग्रवाल, संजय रस्तोगी, डॉ सुमन, अमन मल्लिक, कल्याणी गुप्ता, उषा सिंह ,अर्चना सिंह, श्वेता रस्तोगी, राखी चौधरी, शिवानी तनेजा, शैल रस्तोगी, नेहा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्य गण उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *