Bokaro जिले के चास रोटरी क्लब ने असहाय बेरोजगार युवतियों को स्वावलंबी बनाने का नि: शुल्क प्रशिक्षण प्रतिष्ठित ब्रांड स्टूडियो 11 में शुरू किया है। प्रथम चरण में जरूरतमंद व असहाय सात युवतियों को व्यूट्रीशियन का प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र दिया गया।

न्यूज़ इंप्रेशन संवाददाता

Bokaro: बोकारो के चास रोटरी क्लब ने असहाय बेरोजगार युवतियों को स्वावलंबी बनाने का नि: शुल्क प्रशिक्षण प्रतिष्ठित ब्रांड स्टूडियो 11 में शुरू किया है। प्रथम चरण में जरूरतमंद व असहाय सात युवतियों को व्यूट्रीशियन का प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र दिया। इस मौके पर चास रोटरी की अध्यक्ष पूजा बैद ने कहा की रोटरी द्वारा युवतियों को प्रशिक्षण द्वारा उनके लिए स्थाई आय के स्रोत को सृजन करने का प्रयास किया गया है। 14 सितम्बर को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम संयोजक माधुरी सिंह ने कहा कि ब्यूटीशियन का कोर्स करने से कमजोर, असहाय एवं बेरोजगार महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान होगा और उनके लिए आजीवन आजीविका का साधन बन जाएगा | माधुरी ने कहा कि आज की नारी बेहतर समाज का निर्माण कर सकती है और बेहतर समाज के लिए महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा अति आवश्यक है|

उदास चेहरों पर लाना है मुस्कान

कार्यक्रम की सहसंयोजक अर्चना सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब महिला सशक्तिकरण के प्रति गंभीर है और वह उदास चेहरों पर मुस्कान लाना चाहती है | स्टूडियो 11 की निदेशक ऐमी मिश्रा ने कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी सात प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया व सभी प्रशिक्षुओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी | चास रोटरी की सचिव डिंपल कौर ने कहा की रोटरी द्वारा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजन किया गया है| डिंपल ने कहा कि इससे परोक्ष रूप में सभी प्रशिक्षुओं के सामाजिक और आर्थिक समस्याओं का निदान होगा | उन्होंने ने बताया की सभी प्रशिक्षुओं को पूर्णता निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया है | कार्यक्रम को सफल बनाने में स्टूडियो 11 की पूरी टीम के अलावा माधुरी सिंह ,अर्चना सिंह, डिंपल कौर का सराहनीय योगदान रहा |

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *