CPR Technique Training: रोटरी क्लब ऑफ़ बोकारो मिडटाउन कपल्स की ओर से बोकारो मॉल में कार्डियो पलमोनरी रेजिस्टेंस तकनीक पर ट्रेनिंग व सेमिनार का किया गया आयोजन। लोगों को दी गयी सीपीआर तकनीक की ट्रेनिंग।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro : रोटरी क्लब ऑफ़ बोकारो मिडटाउन कपल्स की ओर से सोमवार को बोकारो मॉल में कार्डियो पलमोनरी रेजिस्टेंस तकनीक पर ट्रेनिंग व सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को डॉ अनुप्रिया और डॉ बीके पंकज ने संचालित किया। क्लब की अध्यक्ष अमीषा अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बोकारो मॉल में मौजूद लोगों व सिक्योरिटी गार्ड्स को सीपीआर तकनीक की ट्रेनिंग दी गई।

सीपीआर इमरजेंसी मेडिकल तकनीक
डॉ अनुप्रिया ने बताया की सीपीआर एक इमरजेंसी मेडिकल तकनीक है, जिसके माध्यम से किसी भी व्यक्ति को हार्ट अटैक की स्थिति में उसे जिंदा रखा जा सकता है। जब किसी व्यक्ति का दिल धड़कना बंद कर देता है तो उसे कार्डियक अरेस्ट होता है। कार्डियक अरेस्ट के दौरान हृदय, मस्तिष्क व फेफड़े सहित शरीर के बाकी हिस्सों में खून पंप नहीं कर पाता। उपचार के बिना मृत्यु मिनट में हो सकती है, पर इस तकनीक से व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है।

सीपीआर तकनीक में छाती पर बनाया जाता दबाव
डॉ बीके पंकज ने बताया कि सीपीआर तकनीक में मरीज की छाती पर दबाव बनाया जाता है, जिसमें मरीज की छाती तीन सेंटीमीटर तक दब जाए। एक मिनट में करीब सौ बार दबाव बनाया जाता है फिर मुख से दो बार हवा या सांस दी जाती है। इससे ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती मिलती है। इसके जरिए हृदय घात को कम किया जा सकता है, यदि कार्डियक अरेस्ट से पहले कुछ मिनट में मरीज को सीपीआर दिया जाए तो मरीज के जीवित रहने की संभावना दोगुनी या तिगुनी हो जाती है।
सबको जानना चाहिए सीपीआर टेक्निक
क्लब प्रवक्ता अनूप अग्रवाल ने कहा कि परिवार के कम से कम एक व्यक्ति को सीपीआर इमरजेंसी मेडिकल टेक्निक जाननी चाहिए। क्योंकि हार्ट अटैक कभी भी किसी को भी आ सकता है। अगर घर में किसी को सीपीआर तकनीक के बारे में पता होगा तो वह इस तकनीक से मरीज को अस्पताल ले जाने लायक बना सकता है और मरीज की मृत्यु तत्काल टल सकती है। क्लब की सेक्रेटरी मिनी कूपर ने कहा की रोटरी क्लब इस तरह के मेडिकल कैंप आगे भी लगाता रहेगा। कार्यक्रम में उमेश जैन, राजा जैन, पुनीत, अजीत तिवारी, साजन कपूर, प्रज्ञा, राजश्री, मनीष केजरीवाल सहित अन्य ने भाग लिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *