•जागो जगाओ सांस्कृतिक कला मंच के बीस सदस्य दल ने भाग लिया

•झारखंड से लुप्तप्राय होता घोड़ा लोक नृत्य

 

अशोक महतो

कसमार संवाददाता

Bokaro : केरल के शंकराचार्य यूनिवर्सिटी ऑफ संस्कृत, कालडी में संगीत नाटक अकादेमी नई दिल्ली द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अमृत युवा कलोत्सव में झारखंड से जागो जगाओ कला सांस्कृतिक मंच सिंहपुर बोकारो के दल ने घोड़ा लोक नृत्य व खोरठा लोकगीत की शानदार प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। महोत्सव में उपस्थित दर्शक घोड़ा लोक नृत्य देखकर झूमने को मजबूर हो गएं। घोड़ा लोक नृत्य का नेतृत्व जागो जगाओ सांस्कृतिक कला मंच के निदेशक, उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से पुरस्कृत विनोद कुमार महतो रसलीन, अध्यक्ष अशोक कुमार महतो व सचिव राजेश कुमार मुर्मू ने किया। वहीं, खोरठा लोक गीत एंव झूमर लोक नृत्य का नेतृत्व खोरठा रत्न से सम्मानित प्रेमचंद कालंदी एंव राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के खोरठा विभाग के विभागाध्यक्ष अनाम ओहदार ने किया। इस कार्यक्रम में जागो जगाओ सांस्कृतिक कला मंच के बीस सदस्य दल ने भाग लिया। उलेखनीय है कि झारखंड से लुप्तप्राय घोडा लोक नृत्य के संयोजन के लिए बिनोद कुमार महतो रसलीन को उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार 2021 संगीत नाटक अकादेमी नई दिल्ली द्वारा दिया गया है। श्री शंकराचार्य यूनिवर्सिटी ऑफ संस्कृत कालडी केरल के बहुउद्देश्यीय हॉल में हिंदुस्तान के सभी बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से सम्मानित कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी गयी। इस मौके पर जागो जगाओ सांस्कृतिक कला मंच के वाद्ययंत्र उस्ताद बलराम महतो, हरि महतो, काशीनाथ महतो, प्रेमचंद कालिंदी, नरेश महतो, नेपाल महतो, घोड़ा नृत्य में विनोद, अमर, करण, विकाश, अशोक, अनाम, राजेश मुर्मू ने वहीं, खोरठा झूमर लोकनृत्य में चांदनी, सुष्मिता, रेखा, सबिता, बबिता सुषमा, नीरू आदि ने प्रस्तुति दी। इस अमृत युवा कलोत्सव में कार्यक्रम के बाद सभी कलाकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *