Bokaro के डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर छह के पूर्व छात्र ऋषि राज का चयन इसरो देहरादून में प्रशिक्षण के लिए किया गया। फिलहाल टीआईटी कॉलेज भोपाल से कर रहे हैं इंजीनियरिंग।

 

न्यूज़ इंप्रेशन, संवाददाता 

Bokaro: बोकारो के डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर छह के पूर्व छात्र ऋषि राज का चयन इसरो देहरादून में प्रशिक्षण के लिए किया गया है। श्री राज गुरूवार को सेक्टर छह विद्यालय पहुंचे। प्राचार्य बीएमएल दास ने ऋषि के चयन पर हर्ष व्यक्त किया। सम्मान प्रदान किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय ने लगतार देश को गौरव प्रदान किया है। हमारे लिए देश प्रथम है। हम लगातार नये इतिहास गढते रहेंगे। 

ऋषि ने 12 वीं तक की पढ़ाई

ऋषि ने 12 वीं तक (वर्ष 2021) की शिक्षा डीएवी सेक्टर छह से प्राप्त की। फिलहाल टीआईटी कॉलेज भोपाल से इंजीनियरिंग कर रहे हैं। ऋषि राज को रिमोट सेंसिंग, भौगोलिक सूचना प्रणाली व वैश्विक नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम पर ध्यान केंद्रित करने वाले आईआईआरएस-इसरो देहरादून में प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया है। मौके पर नागेंद्र प्रसाद, बीएस झा, प्रशांत कुमार, गौतम कुमार सिंह, श्याम भूषण श्रीवास्तव, ममता कुमारी, रूबी यादव, रूपा कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *