सार

डीएवी सेक्टर 6 में आम दिवस की तैयारी की समीक्षा।

•5 अगस्त को मनाया जाया है आम दिवस।

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: बोकारो शहर के सेक्टर 6 डीएवी पब्लिक स्कूल में आम दिवस की तैयारी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने किया।

प्राचार्य ने कहा कि आम फलों का राजा है, यह हम सभी जानते हैं। आम की दर्जनों प्रकार है। आम के सेवन से हम कई प्रकार के बीमारियों पर काबू पा सकते हैं। यह बहुत कम लोगों को पता है। आम में औषधीय गुण है। यह औषधीय गुण हमारे शरीर को न केवल तंदुरुस्त बनाता है, बल्कि कई तरह की परेशानियों से भी बचाता है। 

विदेशों में भी आम का डिमांड :

हमारे देश में फलने वाले आम की डिमांड विदेशों में सबसे अधिक है। इस वर्ष आम के फलों में काफी इजाफा हुआ। इस कारण से इसकी कीमतें भी काफी कम हुई। आम की कई किस्म हमें साल भर भी उपलब्ध रहता है। 5 अगस्त को आम दिवस मनाने के पीछे भी आम लोगों को आम के प्रति जानकारी देना है। कार्यक्रम का संचालन भावना घाले ने किया। इस अवसर पर स्कूल के कई शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद थी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *