Bokaro News: बैंक से नकदी की बड़ी राशि की निकासी पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी को सूचित करना होगा। साथ ही बैंक रोजाना प्रपत्र डी 12 में भरकर निर्वाचन कार्यालय को सौपेंगे रिपोर्ट।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव ने सोमवार को न्याय सदन सभागार में जिले के सरकारी, निजी बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक की।
बैठक में सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिया गया कि बैंक प्रतिदिन जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय व व्यय प्रेक्षक कोषांग को आयोग द्वारा जारी प्रपत्र डी 12 में रिपोर्ट सौपेंगे। असामान्य तथा संदेहास्पद नकद निकासी या निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान एक लाख रुपये से अधिक निकासी होने पर, उस परिस्थिति में जैसा कि पिछले दो महीने के दौरान इस प्रकार राशि जमा व निकासी न की गई हो। अगर चुनाव के दौरान विभिन्न व्यक्तियों के बैंक खाते में एक ही बैंक खाते से RTGS द्वारा राशि का असामान्य स्थानांतरण किया जा रहा हो। यदि इसके पहले कोई ऐसा उदाहरण नहीं रहा हो। वैसे में बड़ी राशि की निकासी में कोई संदेहास्पद मामला सामने आता है तो जरूरी कार्रवाई करें। 10 लाख रूपये से अधिक निकासी होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी, आयकर विभाग के नोडल अधिकारी को तुरंत इसकी सूचना उपलब्ध दें।
अभ्यथियों का नया खाता खोले 
बैंकों को कहा गया कि अभ्यर्थियों का नया खाता खोले और चेक बुक जारी करें। व्यय कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह अपर नगर आयुक्त चास सौरव कुमार भुवानिया, नोडल पदाधिकारी वंदना शेजवलकर ने शाखा प्रबंधकों को आयोग द्वारा जारी गाइड लाइन की जानकारी दी। संबंधित बैंक एटीएम में पैसे डालने वाले वैन के मुवमेंट, चालक व वाहन संख्या आदि की जानकारी निर्वाचन कोषांग को पहले से देने को कहा गया। ताकि एसएसटी द्वारा वाहन को जब्त किया जा सके। मौके पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रतिभा कुजूर, एलडीएम आबीद हुसैन, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सहित बैंकों के शाखा प्रबंधक मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *