Bokaro:खुद को चाकू मारकर घायल करनेवाले युवक की इलाज के दौरान बीजीजएच में मौत, परिजनों ने रूम पार्टनर पर जताया हत्या की आशंका।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: बोकारो शहर के बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 2बी निवासी 33 वर्षीय मृत्युंजय ठाकुर की मौत शनिवार देर रात बोकारो जेनरल अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी। मृतक सेक्टर 12 क्षेत्र के सतनपुर का रहनेवाला है। परिजनों ने रूम पार्टनर पर हत्या करने की आशंका जताई है।

जांच के लिए सीसीटीवी किया जब्त
पुलिस सीसीटीवी फुटेज जब्त कर मामले की जांच में जुट गयी है। फिलहाल आरोपी कुणाल आनंद फरार है। मृतक मृत्युंजय ने बीते शनिवार को खुद के पेट में चाकू मार कर आत्महत्या का प्रयास किया था। आवासधारी कुणाल आनंद ने पुलिस को सूचित करते हुए दरवाजा तोड़कर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया था। गंभीर स्थिति को देखते हुए बोकारो जेनरल अस्पताल रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

रूम पार्टनर से लिया था सात लाख रूपए कर्ज
बीएस सिटी थाने के इंस्पेक्टर संजय कुमार के अनुसार मृत्युंजय ठाकुर सर्विस प्रोवाइडर का काम करता था। इस काम को आगे बढ़ाने के लिए उसने रूम पार्टनर कुणाल से सात लाख रूपये कर्ज लिया था। रकम को लाभ के साथ वापस करना था। कुछ रुपए मृत्युंजय ठाकुर ने वापस भी किया था। काम नहीं चलने व आर्थिक तंगी के कारण रूपये वापस करने में परेशानी हो रही थी। शनिवार की सुबह कुणाल व मृत्युंजय ठाकुर के बीच कर्ज लेने-देने की बात चल रही थी। कुणाल ने मृत्युंजय को परिजनों को बुलाने को कहा। इसके बाद कुणाल कमरे से कुछ देर के लिए बाहर निकला। इसी बीच घटना घटी। वापस लौटन पर कुणाल ने दरवाजा बंद पाया। इसके बाद दरवाजा तोडा गया। मृत्युंजय की स्थिति देखते हुए उसे तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। गंभीर स्थिति को देखकर चिकित्सक ने बीजीएच के लिए रेफर कर दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *