Death In Road Accident: बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र के बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कुर्मीडीह रोड पर रविवार को सडक हादसे में एक साइकिल सवार की मौत हो गई। टायर जलाकर करीब आधे घंटे तक फोरलेन को किया जाम। 1.50 लाख मुआवजे पर सहमति बनी है

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र के बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कुर्मीडीह रोड पर रविवार को सडक हादसे में एक साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित मृतक के परिजनों व स्थानीय लोगों ने मृतक के शव के साथ सडक जाम कर दिया। लोग मृतक के परिजनों को मुआवजे के रूप में 40 लाख रूपए, एक पुत्री की शादी की पूरी खर्च के साथ एक पुत्र को नियोजन देने की मांग करने लगे।
घटना की सूचना पाकर पहुंचे पुलिस व अधिकारी
घटना की सूचना पाकर बालीडीह ओपी प्रभारी परमानंद मेहरा, माराफारी इंस्पेक्टर आजाद खां, चास बीडीओ प्रदीप कुमार, चास सीओ दीवाकर दूबे घटना स्थल पर पहुंचे। पदाधिकारियों ने रास्ते को जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझा कर हटाने का प्रयास किया। परिजन मुआवजा को लेकर डटे रहे।

रोजाना की तरह सुबोध साइकिल से जा रहे थे घर  
जानकारी के मुताबिक गोविंद मार्केट के रहने वाले सुबोध सिंह रोजाना की तरह खाना खाने साइकिल से घर  जा रहे थे। रास्ता पार कर रहे थे। इस दौरान तेज गति से इंडियन ऑयल के गैस टैंकर ने टक्कर मार दी। टक्कर से सुबोध सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। मृतक घर के एकलौता कमाउ सदस्य थे। गोविंद मार्केट में उनकी खैनी की दुकान थी। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है।

हर समय बनी रहती है दुर्घटना की आशंका

सीसीटीवी कैमरे में पता चला कि वाहन की गति तेज थी। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया से निकलने वाले गाड़ियों की स्पीड अधिक होती है। ऐसे में हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस ओर शासन-प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। जब तक स्पीड नियंत्रण के लिए प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करती है। सड़क पर गाड़ियों का परिचालन बंद रखेंगे।

विरोध करने पुलिस ने किया बल प्रयोग
मृतक के आश्रित को 40 लाख मुआवजा व नियोजन दिलाने की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने बालीडीह फोरलेन को टायर जलाकर आधे घंटे तक जाम कर दिया। अधिकारियों के मनाने के बाद भी लोग फोरलेन से उठने को तैयार नहीं थे। जाम के कारण वाहनों की कतार फोरलेन मुख्य मार्ग पर लग गयी। स्थिति को समझते हुए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग का प्रयोग किया। धरना में बैठे लोगों को खदेड़ा। लोगों ने फोरलेन पर खड़े दो दर्जन से अधिक वाहनों के शीशे तोड़ दिए।
प्रदर्शन करने वाले भाग निकले

पुलिस का रुख देखकर प्रदर्शन करने वाले फोरलेन छोड़कर भाग निकले। इसके बाद विरोध करने वाले लोग पुनः बियाडा इंडस्ट्रियल एरिया में घटनास्थल पर मृतक के शव के साथ धरना पर बैठ गए।ओपी प्रभारी परमानंद मेहरा ने बताया की 1.50 लाख के मुआवजे पर सहमति बनी हैनियोजन पर वार्ता बाद में होगी ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *