Bokaro: जमीन विवाद मामले में आग में लगभग 80 फीसदी झुलसी बांसगोडा निवासी अमीषा (35 वर्ष) की मौत इलाज के दौरान बोकारो जेनरल अस्पताल में हो गयी. एसपी के निर्देश पर पुलिस मृतका के आवास के बाहर कर रही है कैंप। आमजनों से शांति बनाए जा रखने की अपील।

न्यूज इंप्रेशन संवाददाता

Bokaro:  जमीन विवाद मामले में आग में करीब 80 फीसदी झुलसी बांसगोडा निवासी अमीषा (35 वर्ष) की मौत गुरूवार को इलाज के दौरान बोकारो जेनरल अस्पताल में हो गयी.
अमीषा के मौत की खबर सुनते ही काभी संख्या की बांसगोडा स्थित उसके आवास पर जुटने लगे. भीड को देखते हुए एहतियातन एसपी प्रियदर्शी आलोक के निर्देश पर सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने पुलिस बल के साथ आवास के समीप कैंप किए हुए हैं.
पुलिस देखरेख में कब्रिस्तान में किया गया दफन
पुलिस की देखरेख में शव को डुमरो स्थित कब्रिस्तान में दफन दिया गया. इस संबंध में पुत्र के आवेदन पर पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. माराफारी थाना इंस्पेक्टर आशीष खाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों (मृतक की माता जबीन, करमा मांझी की पत्नी ठाकुरमणी, पुत्री बसंती व चंपा) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जबकि मुख्य आरोपी करमा मांझी फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है .
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस कर रही कैंप
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में बांसगोडा में माराफारी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आशीष खाखा, सेक्टर 12 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दुल्लड चौडे, हरला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रभाकर मुंडा दल-बल के साथ कैंप किये है. वहीं घटना की खबर पाकर कई राजनीतिक दल के नेता मृतका के आवास पर पहुंचे. नेताओं ने घटना की पूरी जानकारी मृतका के पुत्र से ली. आमलोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गई. जलती हुई महिला का वीडियो वायरल होने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है.
क्या है पूरी  घटना
मालूम हो कि बुधवार को अमीषा परवीन बांसगोड़ा स्थित अपने आवास में नहीं थी. उसके घर में तीन सदस्य मौजूद थे. तभी आसपास के 15 से 20 की संख्या में महिला-पुरुषों ने उसके घर पर हमला कर तोड़फोड़ कर दिया. इसी दौरान अमीषा अपने घर के पास पहुंची. वहां मौजूद लोगों ने उस पर केरोसिन छिड़क कर आग के हवाले कर दिया. मौके पर मौजूद अमीषा के पुत्र मुजाब अली ने अपनी मां अमीषा को बचाने की कोशिश की. इस दौरान उसका हाथ भी झुलस गया. इसके बाद महिला को स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल ले जाया गया. स्थिति गंभीरता को देखते हुए उसे सदर अस्पताल से बोकारो जेनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान महिला की मौत गुरूवार सुबह हो गयी.

जमीन खाली कराने का बरा रहे थे दबाव
मृतका के पुत्र मुजाब अली ने बताया कि घर की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. बार-बार कुछ लोगों द्वारा खाली कराये जाने को लेकर दवाब दिया जा रहा था. बुधवार की दोपहर अचानक 15 से 20 की संख्या में लोग घर पर धावा बोल दिये थे. मां के शरीर में किरोसीन छिड़क कर आग लगा दिया गया था.

महिला के फर्द बयान पर पांच पर मामला दर्ज
एसपी प्रियदर्शी आलोक ने कहा कि महिला के फर्द बयान पर पांच लोगों पर थाने में मामला दर्ज कराया गया है. महिला की इलाज के दौरान मौत हुई है. एक वीडियो भी महिला का जलने का वायरल हुआ है. यह मामला पारिवारिक विवाद व जमीनी विवाद का है. इस बिंदू पर भी पुलिस छानबीन कर रही है. जल्द ही मामले को सुलझा लिया जायेगा. वहीं सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने कहा कि मामले को लेकर पुलिस संवेदनशील है. त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों की गिरफ्तारी कर ली गयी है. एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है. पूरी घटनाक्रम की जांच के बाद कारणों का पता चल पायेगा.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *