BOKARO : प्राप्ति इस्टेट परिवार की ओर से चीरा चास स्थित प्राप्ति इस्टेट कॉलोनी परिसर में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। 26 सितंबर को कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की पूजा अर्चना शुरू हो गई। दूसरे दिन यानी 27 सितंबर को मां दुर्गा की नवशक्तियों का दूसरा स्वरूप ब्रह्मचारिणी देवी की पूजा अर्चना की गई। सुबह में आयोजित आरती में कॉलोनी वासियों ने हिस्सा लिया और मां दुर्गा सहित अन्य देवियों का जयकारा लगाया। पूजा समिति के अध्यक्ष निलेश कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा आयोजन का यह दूसरा साल है। कॉलोनी वासियों के आपसी सहयोग से सादगी पूर्ण तरीके से पूजा का आयोजन किया जाता है। पूरे परिसर में 9 दिनों तक इस मौके पर अमरेंद्र त्यागी, एलपी राय,सुरेंद्र कुमार, महादेव झा, परमहंस द्विवेदी, कौलेश्वर शर्मा, अमरेंद्र शर्मा, बच्चा शाही, पीएन झा, केपी सिंह, उपेंद्र चौधरी, हरे राम राय सहित अन्य भक्तगण मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *