BOKARO : चास और बोकारो स्टील सिटी अंतर्गत विभिन्न सेक्टरों में पूजा पंडाल में विधि-व्यवस्था को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की स्थिति का अवलोकन करने शनिवार शाम को डीसी कुलदीप चौधरी व एसपी चंदन झा ने विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। डीसी व एसपी ने बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर वन बी, चास अंतर्गत जोधाडीह मोड़ सहित अन्य कई स्थानों में बनाए गए पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने पूजा समिति के सदस्यों को जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने को कहा। समिति के सदस्यों कहा गया कि प्रतिमा विसर्जन के समय जिला प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन का अनुपालन किया जाए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *