Report by-Shankar yadav
Asansol : बंगाल सहित देश भर में दुर्गापूजा व नवरात्रि की उत्साह श्रद्धालुओं में परवान पर है। कोरोना के कोहराम ने 2 वर्षो तक लोगों को पाबंदियों में रहने को मजबूर कर दिया था। लेकिन कोरोना की सारी पाबंदियां सरकार द्वारा हटाने के बाद इस बार की दुर्गा उत्सव बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है। यूं तो दुर्गापूजा पूरे देश में मनाया जाता है, लेकिन बंगाल में दुर्गापूजा काफी भव्यता के साथ मनाने की परंपरा है। बंगाल में दुर्गा पूजा पंडाल देश की मुद्दों, सममायिक घटना चक्र, संस्कृति, मंदिर व माहलों की झलक की थीम पर एक से बढ़कर एक पूजा पंडाल इस बार बनाए गएं हैं। कोलकाता में नोएडा का ट्वीन टावर तो आसनसोल में दुबई का ब्रूज खलीफा को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश की परवाह किए बगैर पंडालों में उमड़ रही है। आसनसोल के चित्तरंजन में बारिश के कारण आर साइड पूजा पंडाल पूरी तरह नष्ट हो गया। जिसे लेकर पूजा आयोजकों में काफ़ी मायूसी देखी जा सकती है। चितरंजन के फतेपुर में संसद भवन के थीम पर बने पंडाल दर्शनाथियों का मन मोह रही है। केदार नाथ मंदिर पर आधारित पंडाल रूपनारायनापुर के देशबंधु पार्क व चित्तरंजन के एरिया 8 में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
