Bokaro: शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन मंगलवार यानी 4 अक्टूबर को मां के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा हुई। चिरा चास स्थित प्राप्ति एस्टेट कॉलोनी परिसर में आयोजित दुर्गा पूजा के नौवें दिन संध्या में खराब मौसम के बाद भी आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। देवी मंडप शंख और ढाक की ध्वनि से गूंज उठा।

 

मां शक्ति के जयकारे से पूरा माहौल गुंजायमान हो गया। सुबह में हवन और आरती हुई। कन्या पूजन हुआ। दोपहर में खीर और संध्या में खिचड़ी भोग का वितरण किया गया।

विजेताओं को किया गया पुरस्कृत :

सप्तमी, अष्टमी व महानवमी को हर दिन संध्या में अलग-अलग गीत-संगीत, डांस, डांडिया, शंख व अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें कॉलोनी के बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को महानवमी को पुरस्कृत किया गया।

पूजा आयोजन में किया सहयोग :

पूजा के आयोजन में निदेशक सुरेंद्र कुमार, अध्यक्ष निलेश कुमार, कोषाध्यक्ष पीएच दिवेदी, सह कोषाध्यक्ष अमरेंद्र त्यागी, केपी सिंह, महादेव झा, चंद्रकांत झा, एलपी राय,

सांस्कृतिक सचिव पीयूष सिन्हा, पीएन झा, हरी राम राय, त्रिभुवन सिंह पीयूष कुमार,

एक के शाही, नीरज उपाध्याय, कौशल कुमार, अश्वनी कुमार, प्रनेश कुमार, सीके झा, त्रिलोचन सिंह, सुधीर कुमार, अश्वनी कुमार, आरूष कुमार सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *