PETARVAR : शारदीय नवरात्रि के महाष्टमी के दिन पेटरवार व आसपास के पूजा पंडालों में पूजा- अर्चना करने के लिए ग्रामीणों का जन सैलाब उमड़ पड़ा था। बता दें कि केवल पेटरवार और बुंडू पंचायत में पांच पूजा पंडालों में मां भगवती की प्रतिमा स्थापित कर विधि पूर्वक पूजा अर्चना की जा रही है। प्राचीन दुर्गा मंदिर मठ टोला, प्राचीन दुर्गा मंदिर खत्री टोला, गुरुजुवा, मेला टांड स्थित वीणा परिषद ओर सार्वजनिक दुर्गा मंदिर तेनुचौक पेटरवार में भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। तेनु चौक पूजा समिति की ओर से विजयादशमी के दिन रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति के संरक्षक अजय कुमार सिंह ने दी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *