BOKARO : सेक्टर 1C में आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन शारदीय नवरात्रि के षष्ठी के दिन यानी 1 अक्टूबर को किया गया। मां दुर्गा का पट खुलते ही भक्तों ने पूजा अर्चना की और देवी दुर्गा का दर्शन किया। पूजा पंडाल का उद्घाटन बीएसएनएल के निदेशक प्रभारी अमरेंद्रु प्रकाश, उपायुक्त कुलदीप चौधरी, एसपी चंदन झा ने संयुक्त रूप से किया। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बीपीएससीएल के पदाधिकारी कुमुद कुमार ठाकुर ने बताया कि सेक्टर 1C मैदान में वर्षों से पूजा का आयोजन किया जा रहा है। षष्ठी के दिन पूजा पंडाल का उद्घाटन करने की परंपरा रही है।

गठित पूजा समिति उपाध्यक्ष बीएस पोपाली महासचिव संजय कुमार, सचिव दीपक राय, व एके अविनाश, कोषाध्यक्ष बीके सिंह, समरेंद्र झा, सांस्कृतिक सचिव सीमा झा, सैलेजा सिंह, एन मंडल, गुरजीत पोपाली, वेद प्रकाश, अमरेंद्र झा, वीएम वक्सी सहित अन्य शामिल हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *