Katras : कोयलांचल की दुर्गा पूजा की अलग पहचान है। यहां झारखंड सहित बिहार व बंगाल से काफी संख्या में लोग देखने आते हैं। दो वर्ष कोरोना महामारी के चलते कोयलांचल का दुर्गा पूजा फीका पड़ गया। सादगी तरीके से मना कर सिर्फ औपचारिकता पूरी की गई। रेलवे दुर्गा पूजा कमेटी ने इस बार भव्य पूजा आयोजन करने का निर्णय लिया है। कतरास के रेलवे इंस्टिट्यूट मैदान में इस बार यूएसए का फ्लोरिडा का डिजनिस ग्रांडेस्ट पैलेस की आकृति का पंडाल देखने को मिलेगा। पंडाल निर्माण का काम कतरास के बिल्लू डेकोरेटर के द्वारा किया जा रहा है। जिसकी लंबाई 100 फीट व चौड़ाई 80 फीट होगी। मां दुर्गा की मूर्ति का निर्माण धनबाद के रहने वाला निमाई दास कर रहे हैं। पंडाल के अंदर सजावट का जिम्मा दुगार्पुर के गोराचंद दिया गया है।कमेटी के अध्यक्ष प्रेम शंकर चतुवेर्दी के मुताबिक पूजा पंडाल की कुल लागत लगभग सात लाख है। मालूम हो कि रेलवे मैदान में करीब 90 वर्षों से पूजा का आयोजन किया जा रहा है। भव्य पंडाल व मूर्ति के अलावा मेला भी आकर्षक का केंद्र रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *