Ramgarh: एक्टू के प्रथम रामगढ़ जिला सम्मेलन का आयोजन अरगड्डा चपरी मोड़ में किया गया। राज्य सचिव शुभेंदु सेन ने कहा—देश के 44 में 42 सार्वजनिक संस्थानों की हो चुकी है बिक्री है।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Ramgarh: ऑल इण्डिया सेन्ट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (एक्टू) के झारखंड राज्य सचिव शुभेंदु सेन ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल जारी है। यह एक असामान्य परिस्थिति है। आजाद भारत में मजदूर-किसानों को जो कुछ भी हासिल हुई थी, वह भी खतरे में है।
सचिव अरगड्डा चपरी मोड़ में आयोजित ऐक्टू के प्रथम रामगढ़ जिला सम्मेलन के उद्घाटन भाषण में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के 44 में 42 सार्वजनिक संस्थानों की बिक्री हो चुकी है। जिनके माध्यम से 72 करोड़ लोगों को नौकरी मिलता था, वे इससे वंचित कर दिए गए हैं। मोदी सरकार में चंद लोग ही मालामाल हो गये जो सत्ता और कॉरपोरेट घराने हैं। हमें किसान आंदोलन से सिख लेने की जरूरत है।

फिलिस्तीन युद्ध में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि
प्रतिनिधि सत्र को वंशी बेदिया, शिव शंकर उरांव, बृज नारायण मुंडा, डॉ आशीष कुमार ने सम्बोधित किया। सम्मेलन को भाकपा-माले जिला सचिव भुनेश्वर बेदिया ने भी सम्बोधित किया। समेलन में पूर्व दिवंगत कॉमरेड भैयालाल बेसरा, लक्ष्मण बेदिया, सरजू ठाकुर, तोपा में मारे गए मजदूर और फिलिस्तीन के युद्ध में मारे गए लोगों को शोक श्रद्धांजलि दी गई। उद्घाटन भाषण तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल में अमल घोषाल, महादेव मांझी व सरयू बेदिया ने किया। संचालन महादेव मांझी ने किया।

15 सदस्यीय कमेटी का चुनाव
इस अवसर पर 15 सदस्यीय नयी कमेटी का चुनाव किया गया। जिसमें अमल घोषाल सचिव, महादेव मांझी अध्यक्ष, सरयू बेदिया, कोषाध्यक्ष, बिजेंद्र प्रसाद सह सचिव, डॉ आशीष कुमार उपाध्याय सहित छोटन मुंडा, शिव शंकर उरांव, वंशी बेदिया, बृज नारायण मुंडा, लाल मोहन मुंडा, चंद्रिका राम, जगदेव रजवार, रामफल महतो, चंद्रिका राम व कामेश्वर महतो चुने गये।

6 व 7 नवंबर को बोकारो में राज्य सम्मेलन
आगामी 6 व 7 नवंबर को बोकारो में होने वाले एक्टू के राज्य सम्मेलन की तैयारी पर भी चर्चा हुई। जिसमें एक्टू के राष्ट्रीय महासचिव राजीव डीमरी व राष्ट्रीय अध्यक्ष वी शंकर शामिल होंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *