Cyber Criminals Arrest : रांची पहुंची केरल के एर्नाकुलम थाने की पुलिस ने 1 करोड़ 12 लाख रुपये उठाने वाले चार साइबर अपराधियों को पकड़ कर ले गई। अपराधियों के पास से 85 एटीमए कार्ड, 23 स्मार्ट फोन, 18 बैंक पासबुक, 1 लाख रुपये नगद, महंगी बाइक व कार बरामद।

Ranchi :  रांची पहुंची केरल के एर्नाकुलम थाने की पुलिस ने 1 करोड़ 12 लाख रुपये उठाने वाले चार साइबर अपराधियों  (Cyber Criminals Arrest ) को पकड़ कर ले गई। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस को 85 एटीमए कार्ड, 23 स्मार्ट फोन, 18 बैंक पासबुक, 1 लाख रुपये नगद, महंगी बाइक और कार बरामद किए गये। मालूम हो कि एर्नाकुलम की रहने वाली शोभा मेनन को साइबर अपराधियों ने डेढ़ करोड़ रुपए की लॉटरी निकलने का झांसा दिया था। वहीं, उनके खाते से 1 करोड़ 12 लाख रुपये उड़ा लिए। इस संबंध में शोभा ने एर्नाकुलम थाने में बीते 26 जुलाई 2023 को केस दर्ज कराया। एर्नाकुलम पुलिस शुक्रवार को रांची के सुखदेव नगर थाना पहुंची। थाने की पुलिस के सहयोग से चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

एक साल से रह रहे थे किराए के मकान में
ये सभी अपराधी बीते एक साल से इरगू टोली में किराये पर मकान लेकर रह रहे थे। इस गिरोह का नेटवर्क पूरे देशभर में है। इस गिरोह से जुड़े लोगों का मकसद फर्जी कागजात के आधार पर विभिन्न बैंकों में खाता खोलना है। इस एवज में इन सबों को 20 हजार रुपए मिलता है। गिरोह के सदस्यों द्वारा लॉटरी समेत अन्य तरह के झांसे देकर लोगों की ठगी कर राशि इस खाते में डालते हैं। एटीएम कार्ड से राशि निकाल मालामाल हो रहे थे। गिरफ्तार अपराधियों का नाम ज्योतिष कुमार, नीरज कुमार, मोहन कुमार व अजीत कुमार बताया जाता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *