GGPS: सीबीएसई ईस्ट जोन क्लस्टर-3 इंटर स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में बीते 14 अक्टूबर को पाकुड में जीजीपीएस, बोकारो के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 15 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक दिल्ली पब्लिक स्कूल, पाकुड़ में किया गया था आयोजन।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

बोकारोः सीबीएसई ईस्ट जोन क्लस्टर-3 इंटर स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में बीते 14 अक्टूबर को पाकुड में जीजीपीएस, बोकारो के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर जीत हासिल की। इस जीत के साथ खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा दिया।
मालूम हो कि सीबीएसई ईस्ट जोन क्लस्टर-3 इंटर स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2023 का आयोजन 15 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक दिल्ली पब्लिक स्कूल, पाकुड़ में आयोजन किया गया था।
खिलाड़ियों ने विद्यालय का किया नाम रोशन
विद्यालय के प्राचार्य सौमेन चक्रवर्ती ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षक व शिक्षक की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्यस्तर पर वॉलीबॉल खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिला। हमारे लिए अत्यंत गौरव की बात है कि ये खिलाड़ी राष्ट्र स्तर पर खेलने के लिए चयनित हुए हैं। शिक्षण के साथ-साथ खेल में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। प्राचार्य ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों का चुना जाना खुशी की बात
जीजीईएस अध्यक्ष तरसेम सिंह व सचिव एसपी सिंह ने प्रतिभागी खिलाड़ियों की प्रशंसा की। कहा कि राज्यस्तर पर खेल में अच्छा प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर चुना जाना एक बहुत बड़ी खुशी की बात है। वह दिन दूर नहीं जब इन खिलाड़ियों को बहुत बड़ी उपलब्धि प्राप्त होगी और पूरे देश में जीजीपीएस का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने वॉलीबॉल टीम को जीत पर ढेर सारी बधाई दी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *