GGPS Bokaro : गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, सेक्टर 5 की ओर से शहर के तीन स्कूलों में पठन पाठन सहित अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया।प्रिंसिपल सोमेन ने कहा—-बच्चों के शिक्षित होने से समाज का होता है विकास

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता 

Bokaro : बोकारो शहर के गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, सेक्टर 5 की ओर से मंगलवार को शहर के तीन स्कूलों में पठन पाठन सहित अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया। इस नेक काम में स्कूल के 8, 9 व 11 के विद्यार्थियों के सहयोग किया।

शिक्षकों और विद्यार्थियों के सहयोग से सेक्टर 12 स्थित आसस विद्यालय, हनुमान नगर स्थित सीएस निकेतन पब्लिक स्कूल व गुरुनानक नगर स्थित बोकारो पब्लिक स्कूल के गरीब बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री, गर्म कपड़े एवं बिस्कुट व चॉकलेट का वितरण किया गया। 

आज के दौर में शिक्षा जरूरी 

 इस मौके पर प्राचार्या सौमेन चक्रवर्ती ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा बहुत जरूरी है। बच्चों के शिक्षित होने से समाज का विकास होता है। जो बच्चे गरीबी के कारण पढ़ नहीं पाते हैं या सुविधा उपलब्ध नहीं होने से पढ़ाई में बाधा उत्पन्न होती है, वैसे बच्चों के बीच स्कूल प्रबंधन की ओर से पाठ्य सामग्री सहित अन्य चीजों का वितरण किया जाता है। जीजीपीएस इस काम को कई साल से करता आ रहा है। और आगे भी यह जारी रहेगा। 

गरीब बच्चों को मिलता बाल

आसस विद्यालय के योगो पुर्ती ने जीजीपीएस प्रबंधन के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के पहल से गरीब बच्चों को सहयोग मिलता है। बहुत ऐसे बच्चे हैं जो पाठ्य सामग्री के अभाव में काफी परेशानी होती है। समाज में इस तरह का सहयोग मिलने से गरीब बच्चों को बाल मिलता है। इस कार्य में क्रांति श्रीवास्तव, सुषमा सिंह, स्निग्धा सिन्हा, शिव दयाल चौधरी, ग्लोरिया, अमृता, पुनम सिंह सहित विद्यालय के विधार्थियो ने सहयोग किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *