Bokaro: बोकारो के जरीडीह थाना क्षेत्र के गायछंदा पंचायत के तीरो गांव के टोला नंगटाटांड निवासी रुपलाल सिंह की पुत्री पिंकी कुमारी ने हाथ का नस काटकर कर ली आत्महत्या।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता 

Bokaro: बोकारो के जरीडीह थाना क्षेत्र के गायछंदा पंचायत के तीरो गांव के टोला नंगटाटांड निवासी रुपलाल सिंह की पुत्री पिंकी कुमारी (23 वर्ष) हाथ का नस काटकर आत्महत्या कर ली. घटना गुरुवार यानि 5 अक्टूबर रात की है. चर्चा के मुताबिक प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा हैं. मृतका के पिता रुपलाल ने बताया कि बेटी गुरुवार की देर शाम को खाना खाकर छ्त पर गयी. उसके बाद वह नीचे उतरकर अपने कमरे में सो गयी. जब शुक्रवार की सुबह पिंकी के कमरे में हमलोग गये, तो चारों ओर खून देख दंग रह गये. जब छ्त चढ़ा तो वहां भी खून का धब्बा देखने को मिला.

घर वाले किये थे जिऊतिया पर्व 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया. परिजनों ने बताया कि घर वाले गुरुवार को जिऊतिया का पर्व किये थे. जब उसकी मां सुबह में बेटी के कमरे में गयी तो देखा पूरा विस्तार खून से भींगा हुआ था. उसे जगाने की कोशिश की गयी, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी. देखा गया कि पिंकी अपने बांये हाथ का नस ब्लेड से काट ली. जिसके कारण अधिक खून के बहने से उसकी मौत हो गई थी. परिजन सुबह में अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। जब इसकी सूचना जरीडीह पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंच खून लगे निशान व ब्लेड को बरामद कर शव को थाने में ले गई. पुलिस यूडी केस दर्ज कर जांच कर रही है.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *