Guru Parv 2023: गुरू गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, सेक्टर 5 में सिख धर्म के प्रथम गुरू नानक देव के जन्म दिन को गुरूपर्व के रूप में मनाया गया। जीजीईएस अध्यक्ष तरसेम ने कहा–गुरू नानक देव माने जाते हैं सर्वधर्म सदभाव के प्रेरक मिसाल।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro:  गुरू गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, सेक्टर 5 में सिख धर्म के प्रथम गुरू नानक देव के जन्म दिन को गुरूपर्व (Guru Parv 2023) के रूप में धूमधाम से मनाया गया। गुरूवार को विद्यालय के प्रार्थना सभा में गुरुपर्व श्रृंखला के साथ मनाया गया।
इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य सोमेन चक्रवती ने कहा कि गुरू नानक देव सिखों के प्रथम थे। इन्होंने सिख धर्म की स्थापना की थी। हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को इनका जन्मदिन प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। उन्होंन कहा कि गुरु गुरु नानक देव हमारे जीवन की अमूल्य निधि है। बचपन से ही इनमें सांसारिक विषयों के प्रति कोई लगाव नहीं था।
सदभाव के प्रेरक मिसाल
जीजीईएस के अध्यक्ष तरसेम सिंह ने कहा कि गुरू नानक देव सर्वधर्म सदभाव के प्रेरक मिसाल माने जाते हैं। उनका व्यक्तित्व दार्शनिक, योगी, गृहस्थ, धर्म सुधारक, समाज सुधारक व देशभक्त जैसे गुणों से भरा हुआ था। उन्होंने समाज में फैले अंधविश्वास, घृणा व भेदभाव को दूर करने के लिए सिख समुदाय की नींव रखी। सचिव एसपी सिंह ने अपने संदेश में कहा कि गुरु की महिमा अपार है। गुरू नानक देव जी ने समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए लंगर परंपरा की शुरूआत की थी। ताकि इसमें सभी जाति-धर्म के लोग एक साथ बैठकर भोजन कर सके।
उपदेशों से कराया अवगत
विद्यालय की शिखा व कोमल कुमारी ने अंग्रेजी और हिंदी में गुरु नानक देव के जीवनी व उपदेशों को रखा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मालती कुमारी ने किया। इस मौके पर सभी वर्गो के छात्रों द्वारा सबद पाठ किया गया। अरदास व प्रसाद के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में प्राथमिक वर्ग के प्रभारी स्मृति बोहरा, माध्यमिक वर्ग की प्राचार्या सुमन नागिया सहित छात्र-छात्राएं, शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *