Health Checkup Camp Organized : शिविर का उद्गघाटन तेजस राइका एवं सपना अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। डॉक्टर लाल पैथो लैब्स के तकनीशयनों ने कुल 151 लोगों के रक्त का सैंपल लेकर कोलेस्ट्रॉल, हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लडसूगर आदि की जांच की। साथ ही रक्तचाप एवं वजन की भी जांच की।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro/Bermo : मारवाड़ी भाया बेरमो के संस्थापक सदस्य दिवंगत कृष्णा राइका की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को फुसरो स्थित अग्रसेन भवन में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का उद्गघाटन तेजस राइका एवं सपना अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। डॉक्टर लाल पैथो लैब्स के तकनीशयनों ने कुल 151 लोगों के रक्त का सैंपल लेकर कोलेस्ट्रॉल, हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लडसूगर आदि की जांच की। साथ ही रक्तचाप एवं वजन की भी जांच की। उपस्थित लोगो ने दिवंगत कृष्णा राइका की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मारवाड़ी भाया ने किया कृतज्ञता व्यक्त

इस अवसर पर मारवाड़ी भाया के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि मारवाड़ी भाया के पदाधिकारियों व सदस्यों ने यहां निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर अपने कर्मठ सह दिवंगत सदस्य कृष्णा राइका के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। बेरमो प्रखंड बीस सूत्री समिति के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चांडक ने कहा कि व्यक्ति दुनिया से चले जाते हैं, लेकिन उनके द्वारा किए गए परमार्थ के कार्य सदैव याद किए जाते हैं। मारवाड़ी भाया के सभी सामाजिक कार्य अत्यंत प्रशंसनीय हैं।

शिविर में इन्होंने भी किया संबोधित

शिविर में आनंद अग्रवाल, प्रेमराज गोयल, कृष्ण कुमार एवं विनय बरनवाल ने भी संबोधित किया। मौके पर दयानंद बरनवाल, नेमीचंद गोयल, राजेश राठी, अमर चांडक, नवीन गोयल, गंगादास चांडक, वल्लभदास राठी, अशोक राठी, सुरेश बंसल, राजेंद्र मित्तल, पवन अग्रवाल,सुनील अग्रवाल, शंभु यादव, विक्की अग्रवाल, संजय अग्रवाल, घनश्याम प्रसाद, रवि छाबड़ा, राकेश मालाकार, दिलीप मित्तल, हरिवंश पोद्दार, संजय गुप्ता, रविंद्र कुमार, सुरेश गोयल, लालचंद मित्तल, चिरंजीव अग्रवाल, भवानी अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, गिरिराज राठी, वरुण राठी, राजकुमार बंसल, विजय सिंह, दिलीप अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *