•शहर में होली मिलन समारोह की धूम

• लगाया गुलाल, चखा पकवान

 

न्यूज़ इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: होली के त्योहार 8 मार्च को मनाया गया। पूर्व संध्या में पूरा माहौल होलियाना रहा। लेकिन पांच छह दिन पहले से बोकारो जिले का माहौल होलीमय हो गया है। जगह जगह राजनीतिक, सामाजिक और कारोबारियो ने होली मिलन का आयोजन किया। लोगों ने कहा होली में दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं, उसी तरह से हम लोग आपसी द्वेष, घृणा, वैर को भूलकर प्यार का रंग बिखर देते हैं। रंग गुलाल लगाने के बाद जमकर गाने की धुन पर थिरके। बोकारो मॉल में अरविंद शॉपी ओर से परिसर में होली मिलन का आयोजन किया गया जिसमें US Polo ASSN, LINEN CLUB सहित अन्य दुकान के दुकानदारों ने हिस्सा लिया। अरबिंद स्टोर्स के ऑनर सचिन मित्तल ने कहा कि होली हिंदुओं के प्राचीन त्योहारों में से एक है। यह त्योहार आपसे भाईचारे का संदेश देता, इसलिए हम लोग को सादगी वातावरण में पर्व को मनाना चाहिए। इस मौके पर कैफी, वारसी, अशीफ, गोपाल यादव, विमल झा, प्रीतेश, अजय प्रसाद, सिद्धार्थ, आकाश कुमार, राजीव कुमार, पंकज कुमार सहित अन्य शामिल थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *