GGPS Holi Milan: बोकारो शहर के गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल, सेक्टर 5 में शनिवार को किया गया होली मिलन समारोह का आयोजन। शिक्षकों ने स्वरचित कविता सुनाकर मोहा सबका मन।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: बोकारो शहर के गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल, सेक्टर 5 में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जीजीईएस सचिव एसपी सिंह मौजूद थे।
सचिव एसपी सिंह ने कहा कि हमारे भारतीय संस्कृति त्योहारों में हमें एक अच्छा विचार प्रदान करता है। प्रत्येक में आपसी सद्भावना होनी चाहिए। जीजीईएस अध्यक्ष तरसेम सिंह ने सभी को होली की हार्दिक शुभकामना दी।
भाईचारे का देता है संदेश
स्कूल के प्राचार्य सौमेन चक्रवर्ती ने स्वागत भाषण करते हुए कहा कि होली रंगों का त्यौहार है। यह आपसी भाईचारे का संदेश देता है। हम सभी को मिलकर इस त्यौहार को सकारात्मक सोच के साथ मनाना चाहिए। विद्यालय के शिक्षक विवेकानन्द कुमार व पंकज कुमार ने स्वरचित कविता सुनाकर सभी के मन को प्रसन्न कर दिया। होली आई होली आई गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।


रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति
प्राथमिक व माध्यमिक इकाई के शिक्षिकाओं ने शानदार नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। विद्यालय की शिक्षिका मालती कुमारी व गीता तिवारी ने होलियाना अंदाज में मंच संचालन किया। मौके पर वरीय वर्ग के प्रभारी जीके मिश्रा, प्राथमिक इकाई के उपप्राचार्या सुमन नागिया, प्राथमिक इकाई की प्रभारी स्मृति बोहरा व सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं व कर्मचारी मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका श्वेता कुमारी ने किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *