Bokaro: सखा सहयोग सुरक्षा समिति और जय झारखंड मजदूर समाज के ने बुधवार को सेक्टर 9 कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्य सभा सांसद शिबू सोरेन उर्फ गुरूजी का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर केक काटे गए। इस अवसर पर बोकारो स्टील प्लांट के अधिशासी निदेशक (संकार्य) बीके तिवारी, अधिशासी निदेशक ( कार्मिक एवं प्रशासन) अमिताभ श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद थे। टू टैंक गार्डन में किया सैकडों गरीब, असहाय महिला पुरूषों के बीच कंबल बांटे गए। इस मौके पर यूनियन के महामंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य बीके चौधरी ने गुरुजी के स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बोकारो स्टील प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक राजीव धवन, मुख्य महाप्रबंधक कार्मिक पवन कुमार, मुख्य महाप्रबंधक हरि मोहन झा, निरंजन कुमार, महाप्रबंधक आई आर संजीव कुमार, प्रबंधक आदित्य कुमार, समिति के अध्यक्ष यू सी कुम्भकर्ण, कोषाध्यक्ष आर बी चौधरी शंकर कुमार, एन के सिंह, वारिया तेली, बी एन तिवारी, आई अहमद, राजेन्द्र प्रसाद, अभिमन्यु माँझी, आशिक़ अंसारी, तुलसी महतो, रोशन कुमार ,विजय कुमार साह, सुभाष चंद महतो,बालेश्वर राय सहित अन्य शामिल थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *