Jharkhand Science Paper Leak: Giridih उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने मैट्रिक परीक्षा के विज्ञान विषय के प्रश्न पत्र लीक मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Giridih: मैट्रिक परीक्षा के विज्ञान विषय के प्रश्न पत्र लीक मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। गिरिडीह के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने जांच के लिए जांच कमेटी बनाई है। कमेटी में अपर समाहर्ता विजय सिंह बिरुआ, मुख्यालय डीएसपी कौशर अली व जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद को रखा गया है। जांच कमेटी मामले की जांच कर जल्द इसकी रिपोर्ट सौंपेगी, ताकि दोषियों पर कार्रवाई की जा सके।

साइंस व हिन्दी का पेपर हुआ था लीक
झारखंड में पहली बार मैट्रिक की परीक्षा में पेपर लीक के बाद हिंदी और साइंस विषय की परीक्षा को रद्द किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार JAC बोर्ड ने परीक्षा रद्द करने का फैसला प्रश्न पत्र और वायरल हो रहे पेपर का मिलान करने के बाद लिया। बता दें, झारखंड में 18 फरवरी को हिंदी और 20 फरवरी को विज्ञान की परीक्षा का आयोजन किया गया था। हिंदी की परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर वार्षिक परीक्षा में पूछे गए कुछ प्रश्न वायरल हुए थे।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *