JSCA Inter District Cricket Tournament: बोकारो जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित जेएससीए अंतर जिला अंडर 23 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मैच में कोडरमा की टीम ने पाकुड़ की टीम को 138 रनों से पराजित किया।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: बोकारो जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित जेएससीए अंतर जिला अंडर 23 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मैच में कोडरमा की टीम ने पाकुड़ की टीम को 138 रनों से पराजित किया। सेक्टर 4 स्थित बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोडरमा की टीम ने 46.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 183 रनों का स्कोर बनाया। टीम की ओर से रोहित भारती ने 59 रन, नीरज यादव ने 43 रन व रजनीश कुमार ने ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में पाकुड़ की ओर से तुषार घोष ने 29 रन देकर पांच विकेट लिए।
पाकुड़ की टीम ओर से ऋषिकांत सर्वाधिक 12 रन बनाए
जवाबी पारी खेल हुए पाकुड़ की टीम 21.2 ओवर में 45 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से सर्वाधिक 12 रन ऋषिकांत राय‌ ने बनाए। गेंदबाजी में कोडरमा की ओर से विकास कुमार यादव ने 9 रन देकर चार विकेट लिए। जबकि निरंजन कुमार व कुमार हेमंत को दो-दो सफलता मिली। मैच में शानदार अर्द्धशतक के लिए कोडरमा के रोहित भारती को प्लेयर ऑफ द मैच का कैश मनी अवार्ड जेएससीए के आजीवन सदस्य सह बीडीसीए तदर्थ समिति के सदस्य राजेश रंजन ने दिए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *