Kharsawan Golikand: बोकारो शहर के सेक्टर 12 स्थित जयपाल नगर में आदिवासी समुदाय ने खरसावां गोलीकांड के शहीदों को एक जनवरी को श्रद्धांजलि दी।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: बोकारो शहर के सेक्टर 12 स्थित जयपाल नगर में आदिवासी समुदाय ने खरसावां गोलीकांड के शहीदों को एक जनवरी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीद स्मारक की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया। अध्यक्षता रेंगो बिरूआ ने की।

खरसावां हाट में एक जनवरी को 50 हजार आदिवासियों पर गोली चलाई गयी थी

मौके पर योगो पूर्ती ने कहा कि एक जनवरी के दिन ही खरसावां हाट में 50 हजार से अधिक आदिवासियों की भीड़ पर ओड़िशा मिलिटरी पुलिस ने अंधाधुंध गोलीबारी की थी। जिसमें 25 से 30 हजार लोग शहीद हो गये थे। इस सभा स्थल में संविधान सभा के सदस्य जयपाल सिंह मुंडा स्वतंत्रता अधिनियम के तहत आदिवासी क्षेत्रों के करार की जानकारी देने पहुंचने वाले ही थे। लेकिन पुलिस ने भीड़ को घेर कर बिना कोई चेतावनी दिए निहत्थे लोगों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। आगे बताया कि खरसावां के इस ऐतिहासिक मैदान में एक कुआं था, भागने का कोई रास्ता भी नहीं था। कुछ लोग जान बचाने के लिए मैदान में मौजूद एकमात्र कुएं में कूद गए, पर देखते ही देखते वह कुआं लाशों से पट गया।

खरसावां को ओडिशा में विलय कर रहे थे विरोध
आदिवासी समुदाय के लोग खरसावां को ओड़िशा में विलय किये जाने का विरोध कर रहे थे और खरसावां को बिहार में शामिल करने की मांग करे रहे थे। वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज अपने इतिहास को जानने की कोशिश करें। साथ ही नए साल के त्योहार को त्याग करते हुए अपने वीर शहीदों को नमन व याद करें।

ये थे मौजूद
मौके पर फुलजेंट एक्का, सोनाराम गोडसोरा, संजय कुमार, रानी गोडसोरा, दर्शन पूर्ती, नानिका पुर्ति, बासमती सोय, शंभु सोय, लक्ष्मी पुर्ति, दर्शन पुर्ति, संतोषी कालुडियां, प्रतिमा आल्डा सहित अन्य उपस्थित थे।  

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *