सार

•बोकारो चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने कहा अव्यवस्थित है यातायात।

•रखरखाव के अभाव में शहर में लगवाए गए सीसीटीवी कैमरे हैं खराब पड़े।

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता 

Bokaro: बोकारो चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह मंगलवार को नए पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक से उनके कार्यालय में भेंट कर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधि मंडल ने एक पौधा भेंटकर अभिनंदन किया। अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने चास, सेक्टर 4 सिटी सेंटर, जैना मोड़ व फुसरों के लचर व अव्यवस्थित यातायात को व्यवस्थित करने का आग्रह किया। यातायात की व्यवस्था सही नहीं रहने के के कारण ग्राहकों व आमजनों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पुलिस गश्त को करें चुस्त 

चेंबर के संरक्षक संजय बैद ने एसपी को बताया कि रखरखाव के अभाव में चेंबर सहित अन्य संस्थाओं द्वारा लगवाए गए सीसीटीवी कैमरे या तो नदारद है या खराब पड़े हैं। उन्होंने मांग की कि सभी मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। महामंत्री सिद्धार्थ पारख ने सभी बैंकों के आसपास पुलिस गश्त को चुस्त-दुरुस्त करने की बात कही। पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि श्रावणी मेला के बाद यातायात व्यवस्था को दुरूस्त व व्यवस्थित करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही जिला प्रशासन के सहयोग से जल्द ही जिले के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। पुलिस गश्त को चुस्त करने की मांग को भी एसपी ने गंभीरतापूर्वक लिया। इस संबंध में चेंबर प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन भी सौंपा। एसपी से मिलने वालों में नरेंद्र सिंह, बिनय सिंह, शैलेंद्र जयसवाल, जगमोहन सिंह, सुभाष जैन, राजेश पोद्दार सहित अन्य शामिल थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *