Latehar: आदिवासी समन्वय समिति की बैठक समिति के प्रभारी जानकी सिंह खरवार की अध्यक्षता में की गयी। बैठक में आदिवासी समुदाय के चार उपजाति खरवार, मुंडा, कोरवा, चेरो के लोग थे उपस्थित।

न्यूज़ इंप्रेशन, संवाददाता

Latehar: आदिवासी समन्वय समिति की बैठक समिति के प्रभारी जानकी सिंह खरवार की अध्यक्षता में की गयी। बैठक में आदिवासी समुदाय के चार उपजाति खरवार, मुंडा, कोरवा, चेरो के लोग उपस्थित थे।
मौके पर जिप सदस्य कन्हाई सिंह ने कहा कि आदिवासियों के अधिकारों का लगातार हनन हो रहा हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज वन अधिकार कानून लागू हुए 17 साल हो गये, फिर भी आदिवासियों को वन पट्टा देने में विलंब किया जा रहा है। जिले में ग्रामीणों द्वारा सभी नियमावली को पूरा करने के बावजूद भी वन पट्टा उपलब्ध नहीं किया जा रहा है। उल्टे आदिवासियों के अधिकारों पर अतिक्रमण हो रहा है, जिसके खिलाफ आदिवासियों को एकजुट होकर संवैधानिक रूप लड़ने की जरूरत है। इस मौके पर जिप सदस्य विनोद उरांव, सेलेस्टीन कुजूर, बिरसा मुंडा, विकास उरांव व लाल मोहन सिंह ने अन्य ने अपने विचार रखें।

बैठक में ये थे उपस्थित
बैठक में हेलारियुस चंपिया, प्रमेश्वर सिंह, गणेश सिंह, भुनेश्वर सिंह, राजदेव सिंह, चतगुण कोरवा, जोसेफ सुरीन, जयप्रकाश सिंह, अमरनाथ सिंह, मोहन सिंह, उदेश्वर सिंह, आदर सिंह, मुकेश कुमार सिंह, सुरेश सिंह चेरो, पुरण सिंह, सोमारू सिंह खरवार, केदार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *