MGM School Bokaro: बोकारो के एमजीएम स्कूल, सेक्टर 4 में क्रिसमस के अवसर पर ग्लोरिया 2024 गीत-संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: बोकारो के एमजीएम स्कूल, सेक्टर 4 में क्रिसमस के अवसर पर ग्लोरिया 2024 गीत-संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बोकारो के आठ स्कूल व सात चर्च के सदस्यों ने हिस्सा लिया। एमजीएम प्राचार्य फादर डॉ जोशी वर्गीस ने अतिथियों व प्रतिभागियों का स्वागत किया। फादर सिल्वेस्ता कुजूर ने प्रभु यीशु के जीवन पर प्रकाश डाला। उनके जीवन को मानव कल्याण की भावना के लिए समर्पित बताया।

कैरोल गीत प्रतियोगिता का आयोजन
कार्यक्रम में कैरोल गीत प्रतियोगिता हुआ। इसमें डीपीएस बोकारो, जीपीएस बोकारो, रेनबो पब्लिक स्कूल, कैराली पब्लिक स्कूल, पेंटीकॉस्टल स्कूल होलीक्रॉस स्कूल, माउंट सियोन स्कूल ने हिस्सा लिया। इसमें संत जेवियर्स स्कूल प्रथम, डीपीएस बोकारो द्वितीय व पेंटीकॉस्टल स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। चर्च प्रतियोगिता परिणाम में तरीनिति थ्योलोजीकल कॉलेज प्रथम, संत मैरी ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च द्वितीय व एन दाबलू जीई एल चर्च तीसरे स्थान पर रहे। निर्णायक की भूमिका में चंदा कुमारी, अश्विनी कुमार व आनंदिता पाठक शामिल थे। मौके पर फादर अरुण मिंज एसजे, रूम मिश्रा, फादर डेनियल जोसेफ, डॉ करुणा प्रसाद, अनुराधा सिंह, सूरज शर्मा, मुकेश कुमार, विपुल कुमार सिंह, पीए जगरिया, राखी बनर्जी, जॉर्ज जोसेफ, सपना जोशी आदि मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *