Murder in Bokaro:18 दिसंबर की सुबह चीरा चास प्राप्ति एस्टेट से करीब आधे किमी की दूरी पर जोरिया के किनारे एक शव मिला। शव मिट्टी व घास से था ढका हुआ, दोनों आंखे थी गायब। 14 को थाने में दी गयी थी गुमशुदगी की सूचना।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro:  सोमवार यानि 18 दिसंबर की सुबह चीरा चास प्राप्ति एस्टेट से करीब आधे किमी की दूरी पर जोरिया के किनारे एक शव मिला। जिसकी पहचान राजाराम शर्मा के रूप में की गयी। जिसकी दोनों आंखे निकली हुई थी।
शव मिलने की खबर सुन आसपास सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही चास मुफस्सिल और चीरा चास ओपी के प्रभारी केशव कुमार टीम के साथ तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गये। बताया जाता है कि मृतक फुदनीडीह का रहने वाला था। घटना की जांच करने पहुंचे एएसआई सुशील सोरेन ने मीडिया वालों को बताया कि परिजनों ने 14 दिसंबर को गुमशुदी की सूचना थाने में दी थी। सूचना दिए जाने के बाद वायरलेस से सभी थानों को सूचना दे दी गयी थी। घटना का पता करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जाएगा। पदाधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया में हत्या का मामला लगता है। मृतक की आंखें निकाल ली गयी है। पुलिस हर बिंदू पर जांच जांच कर रही है। हत्या का कारण का पता नहीं चल पाया है। मृतक के भाई शिबू नाथ शर्मा ने बताया कि 12 दिसंबर से भाई राजाराम शर्मा घर से लापता है। हमलोगों ने अपने रिश्तेदारों, दोस्तों के यहां पता किया। जब कहीं कोई पता नहीं चला तो चास मुफस्सिल थाना में गुमशुदगी की लिखित सूचना थाने में दी गयी।

14 दिसंबर को दिया गुमशुदगी की सूचना
मृतक के चाचा लाल मोहन शर्मा ने बताया कि चास मुफस्सिल थाने में मृतक राजाराम शर्मा की गुमशुदगी की लिखित सूचना 14 दिसंबर को दी गयी थी। चार दिनों के अंदर पुलिस से खोजने का कोई प्रयास नहीं किया। मेरे भतीजे की हत्या कर जोरिया के किनारे फेंक दिया गया। इसकी दोनों आंखे निकाल ली गयी है। इसका मोटरसाइकिल भी गायब है। आशंका है कि हत्यारे ने आसपास कहीं मोटरसाइकिल को छुपा रखा है। उन्होंने कहा कि दो माह पहले में फुदनीडीह में घटी है। पुलिस घटना पर अंकुश लगाने में असफल है।
गांव के एक व्यक्ति ने दी सूचना
सुबह जोरिया के किनारे गांव के किसी व्यक्ति ने देखा। शव के उपर मिट्टी व घास से ढका हुआ था। उस व्यक्ति से जूते से मृतक की पहचान की। तुरंत इसकी सूचना उसने परिजनों व गांव वालों को दी। हत्या की खबर सुनते ही गांवों में पूरी खलबली मच गयी। सैकड़ों की संख्या में लोग घटना स्थल पर जमा हो गये।

जांच में लिया खोजी कुत्ते का सहारा
पुलिस टीम ने जांच में खोजी कुत्ते का सहारा लिया गया। टीम ने करीब पौने घंटे तक कई संदिग्ध जगहों पर कुत्ते के सहयोग से जांच-पड़ताल की गयी। बताया जाता है घटना स्थल के आसपास करीब एक किमी दूर तक जांच की गयी, पर कहीं कोई सुराग नहीं मिला। अंत में पुलिस शव को दोपहर करीब तीन एंबुलेंस में लादकर पोस्टमार्टम के लिए ले गयी।

अविवाहित था मृतक
परिजनों के मुताबिक मृतक राजाराम शर्मा अविवाहित था। इसके चार भाई और एक बहन है। वह मोटरसाइकिल मिस्त्री था। घूम-घूमकर मोटरसाइकिल की मरम्मत किया करता था। वहीं, मृतक के एक भाई शिबूनाथ शर्मा की दुकान चीरा चास में है।
आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला
परिजनों व गांव के लोगों ने घटनास्थल से महज कुछ ही दूरी पर स्थिति प्राप्ति इस्टेट, वास्तु विहार के अपार्टमेंट और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। पर कोई सुराग हाथ नहीं लगी। घटना स्थल पर मीडिया को दिए बयान में पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि आसपास के आवासों व अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों से पता लगाया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *