Bokaro रामगढ राष्ट्रीय राजमार्ग में जरीडीह थाना क्षेत्र के बाराडीह मोड़ में सड़क हादसे में नाना की मौत हो गयी।  जख्मी को सदर अस्पताल से रिम्स किया गया रेफर।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro : बोकारो-रामगढ राष्ट्रीय राजमार्ग में जरीडीह थाना क्षेत्र के बाराडीह मोड़ में सड़क हादसे में नाना की मौत हो गयी। वहीं, नाती गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसका ईलाज बोकारो सदर अस्पताल में चल रहा है। स्थिति को देखते हुए युवक को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया किया। घटना रविवार करीब ढाई बजे की है। मिली जानकारी के मुताबिक कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, जरीडीह में बैठक के बाद चिलगड्डा पंचायत के बहियाबेडा निवासी 76 वर्षीय दुर्गा मांझी अपने नाती 16 वर्षीय विश्वा बास्के को मोटरसाईकिल पर बैठा ले जा रहे थे। जैसे ही वे कस्तूरबा विद्यालय के समीप एनएच सड़क पर चढे, इसी बीच विपरित दिशा से तेज रफ्तार आ रहा चार पहिया वाहन ने जोरदार धक्का मार दिया। दोनों वहीं गिर गये। वहीं वाहन चालक पेटरवार की ओर भाग निकला। घटना की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। दोनों घायलों को रेफरल अस्पताल जैनामोड ले जाया गया। दोनों की स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ले जाने के दौरान नाना दुर्गा मांझी ने दम तोड़ दिया। वहीं, नाती का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बेहत्तर इलाज के लिए किया गया रेफर  

अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरबिंद कुमार ने बताया कि अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि जख्मी युवक को रिम्स रेफर कर दिया गया है। उसके नाना की मौत रास्ते में ही गयी थी। बेलडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भोला मुर्मू ने बताया कि मृतक मजदूरी कर परिवार का जीविका यापन किया करते थे। परिवारिक लाभ की मांग को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी से अनुरोध किया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *