Bokaro के फुसरो-जैनामोड़ मुख्य मार्ग में पेटरवार थाना क्षेत्र अन्तर्गत पिछरी में टाटा एनार वर्कशाॅप के पास भारी वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता 

Bokaro: बोकारो के फुसरो-जैनामोड़ मुख्य मार्ग में पेटरवार थाना क्षेत्र अन्तर्गत पिछरी में टाटा एनार वर्कशाॅप के पास रविवार सुबह भारी वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक का नाम जीवन मांझी (35 वर्ष) है। वही, घायल का नाम जीवन डे (60 वर्ष) है। मृतक बावर्ची का काम करता था। घायल उसका सहयोगी था। बताया जाता है कि दो बाइक से आगे पीछे चार लोग पिछरी दक्षिणी के धधकीडीह श्राद्धकर्म में खाना बनाने आ रहे थे। इसी बीच मेन रोड में विपरीत दिशा से आ रही भारी वाहन ने टर्निंग पर आगे आ रही बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद भारी वाहन तेज गति से जाने लगा। जरीडीह थाना क्षेत्र अन्तर्गत तांतरी में उसे रोक लिया गया। घटनास्थल पर जाम लगा हुआ है। निकट की बेरमो थाना की पुलिस पहले पहुंच चुकी है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *