Open Basketball Championship: तीन दिवसीय बोकारो ओपन बास्केटबॉल चैम्पियनशिप का समापन, विधायक ने कहा–बास्केटबॉल कोर्ट को नए स्तर से बनाने का करेंगे कार्य

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro : बोकारो जिले में चल रहे तीन दिवसीय बोकारो ओपन बास्केटबॉल चैम्पियनशिप का समापन सोमवार को हो गाया। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोकारो के विधायक बिरंची नारायण मौजूद रहे। विधायक बिरंची नारायण ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा 2024 में सेक्टर 12 स्थित बास्केटबॉल कोर्ट को नए स्तर से बनाने का कार्य करेंगे। धन्यवाद ज्ञापन डॉ उमाकांत सिंह ने किया। अगले साल इससे और बृहद पैमाने पर आयोजन करने का निर्णय लिया गया।

200 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा
यह टूर्नामेंट बोकारो जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन एसोसिएटेड विथ आईटीके इंडिया द्वारा आयोजित किया जा रहा था। जिसमें बोकारो जिला से सब्जुनियर्स, जूनियर और सीनियर मिलाकर 200 से अधिक बच्चों ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया।

14 टीम की गयी थी गठित
इस प्रतियोगिता में सीनियर, जूनियर और सब्जुनियर्स को मिला कर 14 टीम गठित की गई थी। जिसमें सीनियर्स की कुल 8 टीम बनाई गई थी, जूनियर्स की छह टीम और सब्जुनियर्स की दो टीम बनाई गई थी। टीम का नाम हंटर, वॉरियर्स, डार्क लाइट, सिक्स सर्कल, डेंडेलियंस, फैनिक्स बनाई गई थी। टूर्नामेंट में सभी प्लेयर्स के प्रदर्शन से चैम्पियनशिप में चार चांद लगा दी। सभी मैच लीग नियम से खेला गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *