Pakud Crime News: पाकुड के बरहरवा थाना क्षेत्र के भावानंदपुर गांव में एक घर से पुलिस ने संदिग्ध सूचना के आधार पर एक महिला का शव बरामद किया। मृतका के पति ने अपनी पत्नी की तबीयत खराब होने की कही बात।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Pakud: पाकुड के बरहरवा थाना क्षेत्र के भावानंदपुर गांव में एक घर से पुलिस ने संदिग्ध सूचना के आधार पर एक महिला का शव बरामद किया। इस मामले को लेकर मृतक महिला के पति करीम शेख ने बताया कि मेरी पत्नी की तबीयत गुरूवार रात लगभग 10 बजे अचानक बिगड़ गई। तभी गांव के ही एक आरएमपी डॉक्टर को बुलाकर उनका इलाज करवाया गया। इलाज के दौरान डॉक्टर ने बताया कि महिला की तबीयत बहुत ज्यादा खराब है, उसे अच्छे डॉक्टर के पास ले जाएं। डॉक्टर द्वारा कुछ दवा दिए जाने के बाद मेरी पत्नी को थोडा अच्छा लगने लगा। उसी रात पश्चिम बंगाल के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए उसे भर्ती कराया गया। देर रात फिर तबीयत अचानक बिगड़ गयी। और मेरी पत्नी की मौत हो गयी। बरहड़वा थाना पुलिस को महिला की मौत को लेकर संदिग्ध सूचना प्राप्त मिली थी। सूचना पाकर बरहड़वा इंस्पेक्टर सुधीर कुमार पोद्दार, थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह, एएसआई रामप्रवेश दास व हेमंत यादव अपने दल-बल के साथ स्थल पहुंचे। छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल राजमहल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार पोद्दार ने बताया कि संदिग्ध सूचना के आधार पर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सच्चाई पता चलेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *