Palamu Crime News: घटना पलामू जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के आबादगंज की है। खून से लथपथ बेटा घर के बाहर मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने मदद के लिए आगे नहीं आया।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Palamu: मां महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गई हुई थी, खून से लथपथ बेटा घर के बाहर मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने मदद के लिए आगे नहीं आया। घटना पलामू जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के आबादगंज की है। संदिग्ध हालत में एक युवक का शव उसके घर से बाहर बरामद किया गया है। युवक की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है।
मृतक का एक भाई जेल में है बंद
मृतक राजेश कुमार की मां महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गई हुई है। वहीं, मृतक का एक भाई जेल में बंद है। राजेश के शरीर में कई जगह गहरे जख्म के निशान हैं, जिसके बाद पुलिस को आशंका है कि इसकी हत्या हुई है। पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिस जगह पर राजेश का घर है और शव बरामद हुआ है, वहां से करीब 100 मीटर की दूरी रेलवे पटरी है। पुलिस को घटना से जुड़ी हुई सीसीटीवी फुटेज बरामद हुई है।

हत्या की धाराओं में किया एफआईआर दर्ज

मेदिनीनगर टाउन थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि घटनास्थल और शव को देखने के बाद लगता है कि युवक की हत्या हुई है। स्थानीय वार्ड पार्षद के फर्द बयान के आधार पर हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पूरे मामले में छानबीन की जा रही है। प्रभारी ने बताया कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से कई बातों की जानकारी मिली है। युवक का घर से कुछ ही दूरी रेलवे पटरी है। जख्मी हालत में भी युवक घिसकते हुए अपने दरवाजे तक गया है। दरवाजे पर युवक मदद के लिए काफी देर तक चीखा और चिल्लाया। बाद में युवक की मौत हो गई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *