Voter Awareness Contest : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रांची ने झारखंड वोटर अवेयरनेस कॉन्‌टेस्‍ट्‌ आयोजित किया है। जिसमें हिस्सा लेने की आखिरी तिथि 10 अप्रैल 2024 तक है।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro:  स्वीप कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी सह अपर नगर आयुक्त सौरव कुमार भुवानिया ने जिले के स्थानीय फिल्मकार, निर्देशक एवं सोशल मीडिया इनफ्लूएंसरों से अपील की है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में झारखंड वोटर अवेयरनेस कॉनटे᠎स्‍ट्‌ (Voter Awareness Contest) 1 में हिस्सा लें और मतदान करने के लिए जिलावासियों के प्रेरित करने वाले ’रिल्स, शॉर्ट फिल्म, म्यूजिक वीडियो, पोस्टर मेकिंग आदि बनाएं।
प्रतियोगिता की बढ़ाई की तिथि
मंत्रिमंडल निर्वाचन, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रांची ने झारखंड वोटर अवेयरनेस कॉन्‌टेस्‍ट्‌ आयोजित किया है। जिसमें हिस्सा लेने की आखिरी तिथि 31 मार्च 2024 थी। कार्यालय द्वारा तिथि को विस्तारित करते हुए अब 10 अप्रैल 2024 कर दिया गया है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए नियम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जानकारी हो कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रांची द्वारा झारखंड वोटर अवेयरनेस कॉन्‌टेस्‍ट्‌ आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत शॉर्ट फिल्म्स, म्यूजिक वीडियो, रील मेकिंग तथा पोस्टर मेकिंग जैसी चार कोटि की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए विस्तृत जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
चयनित किए जाएंगे पुरस्कृत
सभी कोटियों में प्रविष्टियां प्राप्त होने के बाद मुख्यालय स्तर पर गठित निर्णायक मंडली द्वारा उनमें से बेहतर रचनाओं को चयनित करते हुए प्रथम, द्वितीय व तृतीय को पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कारों का निर्णय करते समय संबंधित प्रतिभागी के सोशल मीडिया इंगेजमेंट को भी आधार बनाया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *