Bokaro के चंदनकियारी बरमसिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत बोरियाडीह गांव निवासी 53 वर्षीय पोलटू बाउरी का शव पुलिस ने घर से फंदे में झूलता हुआ बरामद किया। शनिवार को शव का होगा पोस्टमार्टम। 

 

न्यूज़ इंप्रेशन, संवाददाता 

Bokaro: बोकारो के चंदनकियारी बरमसिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत बोरियाडीह गांव निवासी 53 वर्षीय पोलटू बाउरी का शव पुलिस ने घर से फंदे में झूलता हुआ बरामद किया। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम शव को कब्जे में लिया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम शनिवार को कराएगी। मृतक के पुत्र रामेश्वर बाउरी ने बताया कि उनके पिता गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। उनका ईलाज चल रहा था। 15 दिन बाद ऑपरेशन होना था। विगत 6 माह पूर्व मां की मृत्यु होने के बाद अवसाद पर थे।

सुबह नाश्ता करने के बाद घर से थे निकले

पुत्र ने बताया कि शुक्रवार को सुबह नाश्ता करने के बाद घर से निकले थे। दोपहर काम से लौटने के बाद उन्होंने अपने पिता को घर पर नही मिलने पर खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान बोरियाडीह अपने पुराने घर पर खोजबीन के दौरान उनके पिता का शव घर पर गमछे से झूलता हुआ मिला। मृतक अपने पुराने घर छोड़ कर मुक्तापुर के पास मुख्य सड़क पर नए घर पर ही रहते थे। मृतक रोज अपना पुराना घर जाया करता था। घटना के बाद परिजनों ने इसकी जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस को दी। पुलिस शव को जब्त कर आगे की कारवाई में जुट गई है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *