-जिला संयोजक अशोक ने कहा—- बीजेपी के इशारे पर विधायक के घर पड़ रहा है छापा

Bermo: फुसरो के पुराना बीडीओ आफिस में बोकारो जिले के हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आयकर विभाग द्वारा बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह के आवास पर छापेमारी के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। शुक्रवार विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह और उनसे जुड़े कोयला व्यवसायी अजय कुमार सिंह के घर पर भी ED की टीम ने दबिश दी। बताया जाता है कि अजय विधायक अनूप सिंह के करीबी हैं। शिवशंकर यादव के यहां भी छापे पड़े हैं। छापेमारी पर कांग्रेस के बोकारो जिला संयोजक अशोक चौधरी ने कहा है कि बीजेपी के इशारे पर विधायक के घर छापा पड़ रहा है। बीजेपी नेता की गाड़ी से आईटी के अधिकारी छापेमारी कर रहे हैं। कहा कि ईडी,आईटी,सीबीआई संवैधानिक संस्थाओं का यह दुरुपयोग दुर्भाग्यपूर्ण है। बीजेपी वालों को शर्म आनी चाहिए। उन्हें डूब मरना चाहिए। जिला अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने कहा कि जो नेता भाजपा की बात नहीं मानेंगे, उनके यहां रेड डाली जाती है। जिस वक्त आईटी विभाग की टीम पहुंची अनूप सिंह अपने घर पर मौजूद नहीं थे। घर पर सिर्फ उनकी मां मौजूद थीं। अनूप सिंह के बेरमो स्थित आवास पर रेड करने पहुंची आईटी की टीम की गाड़ी पर बीजेपी का स्टीकर होने से चर्चा तेज हो गई है। गाड़ी का नंबर जेएच01एल 5626 है। जो किसी दिनेश महतो के नाम पर है। ये इसके सेकंड ऑनर हैं। जब यह गाड़ी बेरमो विधायक के घर रेड के लिए पहुंची तो गाड़ी के शीशे पर बीजेपी का स्टीकर लगा हुआ था। चर्चा होने के बाद आईटी टीम में शामिल कुछ अधिकारियों ने आनन-फानन में स्टीकर निकालवा दिया है।कहा कि ये बीजेपी की साजिश है। लगातार गैर बीजेपी शासित सरकारों को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। कार्यक्रम में नप चेयरमैन राकेश कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद सिंह, विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह सहित परवेज अख्तर, राकेश सिंह ,प्रदीप सिंह, गणेश मल्लाह, ललन रवानी, वार्ड पार्षद सरयू चौहान ,रिंकू निषाद ,सलीम जावेद उर्फ मोती, प्रदीप महतो, अशोक अग्रवाल ,राजू प्रसाद, मनोज ठाकुर ,मुरारी सिंह , विजय सिंह, मोहम्मद कलीमुउद्दीन ,मानिक दिगार, राजू दिगार, मोहम्मद जमीर अहमद खान, पप्पू खान, सहित हजारों लोग शामिल थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *