Bokaro के डीएवी स्कूल सेक्टर 6 में अंतर सदनीय क्विज प्रतियोगिता का किया गया आयोजन। प्रश्नोत्तरी में विवेकानंद सदन रहा प्रथम, प्राचार्य ने कहा क्विज से स्मरण शक्ति का विकास व ज्ञान में होती है वृद्धि।

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: बोकारो के डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 6 में शनिवार को अंतर सदनीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चारों सदन दयानंद, श्रद्धानंद, विवेकानंद व हंसराज सदन के विद्यार्थी शामिल हुए। प्राचार्य बृज मोहन लाल दास ने कहा कि क्विज में भाग लेने से स्मरण शक्ति का विकास व ज्ञान में वृद्धि होती है।

विवेकानंद सदन रहा पहले स्थान पर

विवेकानंद सदन प्रथम, दयानंद सदन द्वितीय व हंसराज सदन को तीसरा स्थान मिला. अरका सामनता, ह्षिकेश राज, सिद्धार्थ सारथी, सोहम भार, बृषभ सिंह, हिमांक पाठक, सोहम गाइन, शशांक वैभव, अमृत कार्तिकेय, प्रियांशु पाठक ने बेहतर प्रदर्शन किया। कार्टून मेकिंग में प्रिंस कुमार, कौस्तुभ, शशांक, मानसी कुमारी, अनुप्रिया व खुशी कुमारी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। संचालन आभा कुमारी ने किया। इस मौके पर मनीषा सहाय, श्याम भूषण श्रीवास्तव, नागेंद्र प्रसाद, बीएस झा, प्रशांत कुमार, ज्योति बाला, रूबी कुमारी, ममता कुमारी, स्वाति आदि मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *