Chndigarh जड़ों से जुडो संस्था ने आइटीबीपी जवानों के साथ रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। देश के जवानों के कलाइयों पर बांधा रक्षा सूत्र।

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता 

Chndigarh: चंडीगढ़ जड़ों से जुडो संस्था की ओर से मंगलवार को आइटीबीपी जवानों के साथ रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। नेतृत्व संस्था अध्यक्ष एकता नागपाल ने किया। संस्था पदाधिकारी, प्रतिनिधि व सदस्यों ने देश के जवानों के कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधा। देश की रक्षा के साथ साथ बहनों को याद करने का संकल्प दिलाया। 

संकल्प के साथ रक्षा के दायित्व को निभाने की जरूरत 

एकता नागपाल ने कहा कि रक्षा बंधन का त्यौहार केवल भाई-बहनों का नहीं है बल्कि इस त्यौहार का असल अर्थ हर असहाय की रक्षा करने का है, जिसे असुरक्षित देखते हैं। पुरुष का दायित्व रक्षा के मामले में सामाजिक दृष्टिकोण से अधिक मापा जाता है। आज महिलाएं भी महिलाओं की हर तरह से रक्षा करने में सक्षम है। हमें संकल्प के साथ रक्षा के दायित्व को निभाने की जरूरत है जो जहां है, जिस पद पर है, उसी जगह से पद पर रहते हुए सुरक्षा की भूमिका को निभाने में अहम भूमिका अदा कर सकता है। 

जवानों ने बहनों के साथ रक्षा का संकल्प दोहराया

रक्षा सूत्र बांधने के बाद जवानों ने बहनों के साथ रक्षा का संकल्प दोहराया। उत्सव में मौजूद बहनों ने हर बार की तरह जवानों से घर से दूर होने पर भी बहनों की कमी नहीं होने की बात कही। मौके पर मीडिया कोऑर्डिनेटर रूपम सहित प्रतिभा, सुनीता शेखर, सुनीता राणा, शिवानी दुआ, खुशबू, रूपम, जानवी, हर्षिता, तूलिका, शशि वर्मा, दीपिका, रुचिता गर्ग वंदना सहित अन्य मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *