Ranchi News: बाबू लाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में एक अनोखा घोटाला सामने आया है। हेमंत सोरेन ने सरकारी विभागों के रिक्त पदों की संख्या में बड़ा घोटाला कर दिया है।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड में एक अनोखा घोटाला सामने आया है। तरह-तरह के भ्रष्टाचार के लिए प्रचलित हेमंत सोरेन ने सरकारी विभागों के रिक्त पदों की संख्या में बड़ा घोटाला कर दिया है। कहा कि पिछले दो सालों में रिक्त पदों की संख्या 4.66 लाख से घटकर अब महज 1.59 लाख रह गई है। यानी बिना कोई परीक्षा कराए हेमंत सोरेन ने युवाओं के 2 लाख 7 हजार की नौकरी खा गई। हेमंत सोरेन बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने के प्रति कितने गंभीर हैं, उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बिना नियुक्ति दिए ही 2 लाख से अधिक रिक्त पद गायब हो गए! इस अनूठे घोटाला का ज़वाब ना तो हेमंत जी के पास है, ना अधिकारियों के पास। बाबू लाल ने मुख्यमंत्री को कहा कि दीमक की तरह झारखंड के युवाओं का भविष्य खोखला मत करिए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *