Ranchi News: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिन का राजकीय शोक

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Ranchi: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन 26 दिसंबर की रात में हो गया। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में भारत सरकार द्वारा 26 दिसंबर से 01 जनवरी 2025 तक सात दिवसीय राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया गया है। झारखंड सरकार द्वारा भी सात दिनों के राजकीय शोक का निर्णय लिया गया है। उक्त अवधि में झारखण्ड राज्य के उन सभी भवनों, जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाते हैं, पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे एवं किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जायेगा। 28 दिसंबर को खोजाटोली, नामकुम में आयोजित होनेवाले राज्यस्तरीय झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना कार्यक्रम भी स्थगित किया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *